WiFi Ka Password Kaise Pata Kare? वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करें?

WiFi Ka Password Kaise Pata Kare – दोस्तों, आज के डिजिटल युग में WiFi हमारी जरूरत बन चुका है। अगर कभी मोबाइल डेटा खत्म हो जाए तो हम तुरंत किसी पास के WiFi नेटवर्क की तलाश करते हैं। लेकिन समस्या यह है कि ज़्यादातर WiFi नेटवर्क पासवर्ड से सुरक्षित होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है — WiFi का पासवर्ड कैसे पता करें?
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना किसी नुकसान के और आसान तरीकों से WiFi पासवर्ड कैसे देखा जा सकता है।


वाईफाई का पासवर्ड जानना क्यों ज़रूरी है?

बहुत बार ऐसा होता है कि हमने खुद का WiFi पासवर्ड भूल जाते हैं या किसी कनेक्टेड नेटवर्क का पासवर्ड देखना चाहते हैं।
इन स्थितियों में ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी:

  • जब मोबाइल या लैपटॉप WiFi से जुड़ा हो लेकिन पासवर्ड याद न हो।

  • किसी अन्य डिवाइस में वही नेटवर्क कनेक्ट करना हो।

  • पुराने राउटर का पासवर्ड बदलना या देखना हो।


WiFi Ka Password Kaise Pata Kare – बिना Root के तरीका

अगर आपका मोबाइल रूटेड नहीं है, तब भी आप कुछ सीमित परिस्थितियों में WiFi का पासवर्ड देख सकते हैं।

शर्तें

  • आपका मोबाइल उसी नेटवर्क से कनेक्टेड होना चाहिए जिसका पासवर्ड आप जानना चाहते हैं।

  • WiFi राउटर के एडमिन पैनल तक एक्सेस होना जरूरी है।

  • अगर राउटर में एडमिन लॉगिन पासवर्ड बदला गया है, तो यह तरीका काम नहीं करेगा।


Tenda Router में वाईफाई का पासवर्ड कैसे देखें

  1. जिस मोबाइल या लैपटॉप में WiFi कनेक्ट है, उसमें Chrome Browser खोलें।

  2. एड्रेस बार में लिखें http://192.168.0.1 और OK दबाएं।

    • यदि पेज नहीं खुल रहा है, तो 192.168.1.1 ट्राई करें।

  3. पेज खुलने पर Wireless Settings में जाएं।

  4. यहाँ आपको WiFi Password (Pre-Shared Key) दिखाई देगा।

  5. पासवर्ड नोट या कॉपी कर लीजिए ताकि आप बाद में भी नेटवर्क कनेक्ट कर सकें।


  1. अपने ब्राउज़र में http://192.168.0.1 खोलें।

  2. लॉगिन स्क्रीन आने पर Username और Password में admin डालें।

    • अगर यह काम नहीं करता, तो पासवर्ड फील्ड खाली छोड़कर Login करें।

  3. सफल लॉगिन के बाद Wireless Settings सेक्शन में जाएं।

  4. यहाँ Pre-Shared Key लिखा मिलेगा, वही WiFi का पासवर्ड है।

Note: अगर यह URL काम नहीं करता, तो मोबाइल की Settings > WiFi में जाकर नेटवर्क का “Go to Webpage” विकल्प चुनें।


Root Method से WiFi का पासवर्ड कैसे पता करें

अगर आपका mobile rooted है, तो आप आसानी से अपने कनेक्टेड या पुराने WiFi पासवर्ड निकाल सकते हैं।

Steps:

  1. ES File Explorer ऐप इंस्टॉल करें।

  2. ऐप में जाकर Root Explorer सक्षम करें।

  3. अब इस लोकेशन पर जाएं:
    Local > Device > data > misc > wifi

  4. यहाँ आपको wpa_supplicant.conf नाम की फाइल मिलेगी।

  5. इसे HTML Viewer से खोलें।

    • जहाँ SSID लिखा है, वह WiFi का नाम है।

    • ठीक नीचे psk के सामने लिखा कोड आपका WiFi Password है।


वाईफाई का पासवर्ड जानने के लिए सावधानियाँ

  • किसी और के नेटवर्क में बिना अनुमति प्रवेश करना गैरकानूनी है।

  • ये तरीके केवल अपने या अनुमति प्राप्त नेटवर्क के लिए उपयोग करें।

  • पासवर्ड जानने के बाद उसे सुरक्षित रखें और किसी तीसरे व्यक्ति से साझा न करें।

Also Read :- Google या Gmail कैसे डिलीट करें | Google Account Delete kaise Kare


निष्कर्ष

इस लेख में आपने सीखा कि WiFi ka password kaise pata kare – चाहे वो TendaD-Link या किसी भी सामान्य राउटर का हो।
अगर आपका मोबाइल रूटेड नहीं है, तो आप राउटर पेज से पासवर्ड देख सकते हैं, अन्यथा रूट मेथड से भी इसे खोजा जा सकता है।
उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर कोई सवाल हो, तो नीचे कॉमेंट में जरूर पूछें।

2 thoughts on “WiFi Ka Password Kaise Pata Kare? वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करें?”

Leave a Comment